फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Treatment and studies may start in Unani Medical College from October

Bareilly News: यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ... मगर उपचार और पढ़ाई के लिए करना होगा इंतजार; जानें वजह

Fri, 08 Aug 2025 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 05:06 PM IST
सार

यूनानी मेडिकल कॉलेज में 2500 मेगावॉट के कनेक्शन के लिए अंडरग्राउंड एचटी लाइन समेत अन्य कार्य होने हैं, जो धनाभाव में नहीं हो पाए हैं। बिजली कनेक्शन होने पर कार्यदायी संस्था भवन को हैंडओवर करेगी। 
 

विज्ञापन
Treatment and studies may start in Unani Medical College from October
यूनानी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हो गया, लेकिन यहां उपचार की सुविधा और पढ़ाई के लिए अक्तूबर तक इंतजार करना होगा। इसकी एक बड़ी वजह है कि कॉलेज की बिल्डिंग में अभी बिजली का कनेक्शन नहीं है। बिजली के कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यदायी संस्था यूनानी चिकित्सा विभाग को बिल्डिंग हैंडओवर करेगी। इसके बाद यहां उपचार और पढ़ाई की सुविधा शुरू होगी।

विज्ञापन


हजियापुर में यूनानी मेडिकल कॉलेज अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 129 करोड़ रुपये से बनवाया है। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग विभाग को हैंडओवर न होने से पिछले महीने दौरे पर आईं प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की थी। 
विज्ञापन


धन अभाव में नहीं हो पाए विद्युत कार्य 
उस दौरान पता चला था कि मेडिकल कॉलेज भवन के एस्टीमेट में बिजली कनेक्शन को जोड़ा ही नहीं गया। यूनानी मेडिकल कॉलेज में 2500 मेगावॉट के कनेक्शन के लिए अंडरग्राउंड एचटी लाइन समेत अन्य कार्य होने हैं, जो धनाभाव में नहीं हो पाए हैं। बिल्डिंग बनने के बाद कार्यदायी संस्था ने बिजली कनेक्शन के लिए अलग से एस्टीमेट भेजकर शासन से बजट की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' से फैल सकता है सांप्रदायिक तनाव; प्रतिबंध लगाने की मांग

पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि यूनानी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग मार्च 2025 में बनकर तैयार हो गई थी। बिजली कनेक्शन के 50 लाख रुपये न मिल पाने से बिल्डिंग हैंडओवर नहीं हो पाई। बिजली कनेक्शन मिलाकर करीब 9.50 करोड़ रुपये मिलने बाकी हैं। डीपीआर में बिजली कनेक्शन आदि के प्रावधान की बात मुख्य सचिव स्तर पर चल रही है। 

मंडलीय यूनानी चिकित्सा अधिकारी करतुल जहरा जैदी ने कहा कि कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से बजट के संबंध में पत्राचार किया है। बिजली कनेक्शन सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर कार्यदायी संस्था बिल्डिंग हमें हैंडओवर करेगी। इसके बाद ही हॉस्पिटल शुरू होगा। उम्मीद है कि दो महीने में हॉस्पिटल का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed