फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trauma wing will start soon, two EMOs have been posted

Bareilly News: जल्द शुरू होगा ट्रामा विंग, दो ईएमओ की हुई पोस्टिंग

Fri, 27 Jun 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Trauma wing will start soon, two EMOs have been posted
बरेली। करीब दो साल से धूल फांक रहे ट्रामा सेंटर के जल्द संचालन की उम्मीद है। शासन ने दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की पोस्टिंग किए जाने का पत्र एडीएसआईसी कार्यालय को भेजा है। साथ ही, पैरामेडिकल स्टाफ की भी जल्द तैनाती किए जाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना महामारी के दौरान ट्रामा विंग का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में भवन तैयार होने के बाद हस्तांतरण भी पूरा हो गया, पर मानव संसाधन और उपकरण के अभाव में संचालन नहीं हो सका। तैनाती न होने से धूल फांक रहे ट्रामा विंग का प्रकरण अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों ने शासन को क्रमवार पत्राचार किया।
विज्ञापन

नतीजा रहा कि अब शासन ने दो ईएमओ की तैनाती के साथ स्टाफ तैनाती का आश्वासन दिया है। जल्द ही उपकरण खरीदने के लिए बजट जारी होने की भी उम्मीद है। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बीते दिनों प्रमुख सचिव से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी ट्रामा विंग के संचालन को लेकर उपकरण व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने को कहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed