{"_id":"6978b4b45f583bdd6d04243d","slug":"transgender-created-a-disturbance-on-the-kashi-vishwanath-express-and-beating-passengers-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को पीटा, रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को पीटा, रुपये छीने
Tue, 27 Jan 2026 06:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:21 PM IST
सार
ट्रेनों में किन्नर यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में किन्नरों ने रुपये न देने पर यात्रियों से मारपीट की। कई यात्रियों से रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सोमवार को किन्नरों ने यात्रियों से वसूली की। विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी कर दी। कुछ यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई तो ट्रेन में कई स्टेशनों पर चेकिंग की गई। जीआरपी और आरपीएफ की पकड़ में कोई किन्नर नहीं आया।
विज्ञापन
सोमवार को दोहपर 1:36 बजे वाराणसी से चलने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 12:37 बजे बरेली जंक्शन आई थी। लखनऊ-बरेली के बीच ट्रेन के आरक्षित कोचों में किन्नरों ने उत्पात किया। गौर करने की बात यह है कि गाड़ी में स्क्वायड की तैनाती भी थी। इसके बाद भी किन्नर यात्रियों से वसूली करते रहे। कुछ यात्रियों से रुपये भी छीन लिए। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले कन्ट्रोल रूम को आरक्षित श्रेणी के कोचों में किन्नरों की इस हरकत के बारे में मालूम हुआ। इसके बाद ट्रेन में हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
गाड़ी के बरेली से छूटने के बाद रामपुर में भी जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की, लेकिन यात्रियों से रुपये छीनने और उनको पीटने के आरोपी किन्नर हाथ नहीं गले। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ट्रेन में चेकिंग की गई थी। इस दौरान कोई किन्नर पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन