{"_id":"67880a78eb524aa2a40a1ed4","slug":"transformer-blew-three-times-in-a-week-due-to-overloading-bareilly-news-c-4-1-bly1039-562066-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरलोडिंग से एक सप्ताह में तीन बार फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरलोडिंग से एक सप्ताह में तीन बार फुंका ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
शीशगढ़। मोहल्ला अगवाड़ा में चेयरमैन नीलोफर के आवास वाली गली में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते पिछले एक सप्ताह में तीन बार फुंक चुका है, जबकि शिकायत के बाद डीएम ने 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा था, लेकिन अभी तक डीएम के आदेश पर विभाग के अधिकारियों ने गौर नहीं किया है।
लोगों ने बताया कि सप्ताह में तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बुधवार को मोहल्ला अंधेरे में डूब गया। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। चेयरमैन सहित मोहल्ले के लोग कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। सुनवाई न होने पर डीएम से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। उसके बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। संवाद
--
मोहल्ला अगवाड़ा में चेयरमैन नीलोफर के आवास वाली गली में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाना कार्य योजना में शामिल है। इसलिए उक्त स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल्द लगेगा।
विज्ञापन
- संतोष कुमार, जेई जाफरपुर