फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transferred money to another bank account by mistake in Bareilly

Bareilly News: मां के खाते में भेजने थे एक लाख रुपये, गलती से दूसरे के खाते में हो गए ट्रांसफर

Tue, 30 Apr 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 06:19 PM IST
सार

पंजाब में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक ने मोबाइल फोन से अपनी मां के खाते में रुपये भेजने भेजने चाहे, लेकिन एक नंबर गलत टाइप होने से रुपये दूसरे के खाते में टांसफर हो गए। उक्त खाताधारक रुपये वापस करने से इनकार कर रहा है। 

विज्ञापन
Transferred money to another bank account by mistake in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मोबाइल फोन से रुपये अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करते समय एक अंक गलत दबने से एक लाख रुपये दूसरे युवक के खाते में चले गए। उक्त युवक अब रुपये नहीं दे रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर के लश्करीगंज गांव निवासी अंश पटेल का कहना है कि वह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने 29 सितंबर 2023 को अपनी मां के खाते में एक लाख रुपये मोबाइल से ट्रांसफर किए थे। खाता संख्या दर्ज करते समय एक अंक गलत हो गया, जिससे रुपये बिथरी चैनपुर के गोपालपुर नगरिया निवासी महावीर सिंह के खाते में चले गए। 
विज्ञापन


महावीर सिंह से संपर्क किया तो उसने जल्द ही रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में उसने खाते से रुपये निकाल कर खर्च करना शुरू कर दिया बाद में वापस करने से इनकार करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कहने के बाद उसने 17 हजार रुपये वापस किए। 83 हजार रुपये बाद में देने को कहा। इसके बाद रुपये नहीं दिए। मांगने पर हर बार यही कहता रहा कि दे देगा लेकिन रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद अंश ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महावीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed