फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fog devices installed in 250 trains

Railway News: कोहरे में भी 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगीं ट्रेनें, 250 गाड़ियों में लगाई फॉग डिवाइस

Sat, 22 Nov 2025 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 03:04 AM IST
सार

इज्जतनगर मंडल ने 250 रेल इंजनों में आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगाने का काम पूरा कर लिया है। इससे घने कोहरे में भी ट्रेनों का संचालन बाधित नहीं होगा। ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

विज्ञापन
fog devices installed in 250 trains
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे के सीजन में भी अब ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित नहीं होगी। गाड़ियां घने कोहरे में भी 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए इज्जतनगर मंडल ने 250 रेल इंजनों में आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगाने का काम पूरा कर लिया है। मंडल के सभी सिग्नल पोस्ट व बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप के साथ लाइन मार्किंग भी की गई है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि जीपीएस आधारित फॉग डिवाइस से पहले कोहरे के सीजन में गाड़ियों की अधिकतम गति को 60 किमी प्रति घंटे निर्धारित किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डिवाइस लगाए जाने के बाद कोहरे के दौरान भी गाड़ियों की गति प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


कोहरे के दौरान पूर्ण ब्लॉक पद्धति और स्वचालित ब्लॉक पद्धति में गाड़ियों के संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की काउंसलिंग की जा रही है। आधुनिक डिवाइस से लोको पायलटों का भरोसा बढ़ा है, लोको पायलट को अगले सिग्नल की जानकारी इस डिवाइस के माध्यम से मिलती रहेगी। इससे फॉग सिग्नल मैन भेजने की आवश्यकता भी खत्म हुई है। इज्जतनगर मंडल के सभी रेलखंडों की माल व सवारी गाड़ियों में डिवाइस लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन छह गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14207 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 22 से लेकर 28 नवंबर तक, 14208 दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 25 नवंबर से एक दिसंबर तक, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 24 से 30 नवंबर तक, 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 23 से 29 नवंबर तक, 22420 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 22 से 27 और 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस में 23 से 28 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed