फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will run at a speed of 120 km between Bareilly-Kathgodam

Bareilly News: बरेली-काठगोदाम के बीच 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Wed, 13 Dec 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Trains will run at a speed of 120 km between Bareilly-Kathgodam
बरेली। लालकुआं से बरेली सिटी के बीच करीब 85 किमी के रेलखंड का मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी आरएस रनोट ने टीम के साथ संरक्षा ऑडिट किया। संरक्षा ऑडिट में सब कुछ सही मिला है। अब बरेली-काठगोदाम-लालकुआं-रामनगर रेल खंड में रेल ट्रैक की औसत रफ्तार को बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटा करने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को टीम ने काठगोदाम से लालकुआं के बीच संरक्षा ऑडिट किया था।
विज्ञापन

दो दिन चले संरक्षा ऑडिट के दौरान टीम ने इज्जतनगर मंडल में किच्छा और बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच 46 बड़े और 12 छोटे पुलों का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले रेल क्रॉसिंगों का भी निरीक्षण किया गया। भोजीपुरा और बरेली सिटी स्टेशन पर संरक्षा मानकों को परखा गया। दो दिन चले संरक्षा ऑडिट के दौरान काठगोदाम से बरेली के बीच करीब 105 किमी रेल ट्रैक की जांच की गई। सिग्नल, प्वाइंट, यार्ड आदि स्थानों का भी तकनीकी टीम ने मुआयना किया। टीम में मुख्य ट्रैक इंजीनियर जेके पहावा, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर सुमीत भटनागर, मुख्य रोलिंग स्टाॅक इंजीनियर मनीष राजवंशी, मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर जेपी मीना, मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक गौरव गौड़, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (इंजीनियरिंग) मानवेंद्र सिंह, उपमुख्य संरक्षा अधिकारी (यातायात) जीसी गुप्ता समेत इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा नीतू आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed