फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

चार दिन जयपुर नहीं जाएगी आला हजरत एक्सप्रेस

Thu, 15 Aug 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
train news
बरेली। जयपुर यार्ड की रिमाडलिंग तीन सितंबर तक की जानी है, जिसके चलते बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस चार दिन जयपुर न जाकर रेवाड़ी, रिंगस और फुलेरा रूट होते हुए भुज जाएगी। इसके अलावा 22 और 24 अगस्त को अहमदाबाद वाराणसी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19407/08) और 17, 24, 19 और 26 अगस्त को उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस (19601/02) रद्द रहेगी।
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस (14311, 14312 डाउन) 17, 21 और 25, (14322 डाउन) 24 अगस्त, गरीबनवाज एक्सप्रेस (15715 अप) 16, 18, 20, 23 और (15716 डाउन) 20 अगस्त, पोरबंदर एक्सप्रेस (19297 अप) 16 और 22 अगस्त, (19298 डाउन), वाराणसी अहमदाबाद एक्सप्रेस (19408 डाउन) सुल्तानपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस (19404 डाउन) 21 अगस्त को जयपुर न जाकर रेवाड़ी, रिंगस और फुलेरा होते हुए गंतव्य को जाएगी। जैसलमेर काठगोदाम एक्सप्रेस (15013 अप) 13 से 26 अगस्त और काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस (15014 डाउन) 16, 19, 23 और 24 अगस्त को रतनगढ-लोहारू होते हुए जैसलमेर जाएगी।
विज्ञापन


आज पद्मावत एक्सप्रेस साहिबाबाद, तिलक ब्रिज और भैंरों ब्रिज नहीं रुकेगी
बरेली। दिल्ली में लालकिला में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुबह 6.45 से 8.30 बजे तक दिल्ली जंक्शन और शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात बंद रहेगा। इस दौरान प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस साहिबाबाद, तिलक ब्रिज और भैंरों ब्रिज पर नहीं रुकेगी। लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस देरी से दिल्ली जंक्शन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed