{"_id":"5d4b2e8b8ebc3e6c9f0f8914","slug":"train-news-bareilly-news-bly3715551195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में फंसे हजारों यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में फंसे हजारों यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में बिहार के हजारों लोग वापस आने के लिए ट्रेन के इंतजार में हैं। रूटीन की ट्रेनों में तिल रखने की भी जगह नहीं है। ऐसे में जम्मू और सीमावर्ती जिलों से आने वाले करीब 26 सौ लोग जम्मू स्टेशन पर फंसे हुए हैं। इन यात्रियों के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले अमरनाथ यात्री और अन्य प्रवासी लोगों से अपने घर लौटने का केंद्र का फरमान जारी होने के बाद ज्यादातर लोग वापस आ चुके हैं, लेकिन बिहार के दरभंगा, कटिहार और आसपास जिलों के लोग अभी जम्मू स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में रुके हुए हैं। जम्मू से सियालदह एक्सप्रेस के अलावा कोई भी डेली ट्रेन नहीं है। बुधवार को जम्मू से कटिहार के लिए कामाख्या-लोहित एक्सप्रेस और शुक्रवार को गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस है। इन ट्रेनों नो रूम की स्थिति है। साधारण कोच की संख्या भी दो से अधिक नहीं है। ऐसे में करीब 26 सौ लोग जम्मू स्टेशन पर फंसे हैं। रेलवे ने कटिहार और दरभंगा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दोनों ट्रेनें सहारनपुर के बाद जननायक एक्सप्रेस के रूट पर चलाई जाएंगी।
सुबह सात बजे जंक्शन पहुंचेगी दरभंगा स्पेशल ट्रेन
22 साधारण कोच वाली पहली ट्रेन (04642 डाउन) सात अगस्त को ऊधमपुर से दरभंगा के लिए शाम 4:20 बजे चलकर 5:30 बजे जम्मू, पठानकोट कैंट 7:35, जालंधर कैंट 9:40, लुधियाना 11:00, अंबाला कैंट 12:53, सहारनपुर 02:15, लक्सर 3:10 होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 मुरादाबाद और 6:55 पर बरेली पहुंचेगी। ये ट्रेन करीब रात 1:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं कटिहार के लिए 22 कोच की स्पेशल ट्रेन (04644 डाउन) ऊधमपुर से रात नौ चलकर जम्मू 10:00, पठानकोट कैंट 12:05, जालंधर कैंट 2:10, लुधियाना 3:25 सुबह अंबाला कैंट 5:20, सहारनपुर 6:40, लक्सर 7:30 होते हुए अगले दिन सुबह 9:50 मुरादाबाद होते हुए दोपहर 11:15 पर बरेली आएगी। ये ट्रेन अगली सुबह 11:10 बजे कटिहार पहुंचेगी।