{"_id":"5d4486f98ebc3e6cc60b4304","slug":"train-news-bareilly-news-bly3708665108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से बिलपुर-टिसुआ के बीच खड़ी हुई जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन फेल होने से बिलपुर-टिसुआ के बीच खड़ी हुई जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। जनता एक्सप्रेस की इंटरनेट पर लोकेशन न मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन 45 मिनट तक बिलपुर और टिसुआ के बीच खड़ी रही। लोकेशन न मिलने से मुरादाबाद मंडल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और आरपीएफ मौके पर रवाना हुई। पता चला कि इंजन खराब होने से ट्रेन रुक गई थी। ड्राइवर ने किसी तरह से इंजन को ठीक किया, इसके बाद ट्रेन को जंक्शन तक लाया गया।
बुधवार रात वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन से नौ बजे बिलपुर स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन ट्रेन आधा घंटे तक टिसुआ स्टेशन नहीं पहुंची, जबकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी मात्र सात किलोमीटर है। इंजन बंद होने से इंटरनेट पर भी ट्रेन की लोकेशन गायब हुई तो मुरादाबाद मंडल में हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के आदेश के बाद जंक्शन से आरपीएफ, जीआरपी और थाना फतेहगंज पुलिस मौके पर रवाना हो गई। देखा ट्रेन घने जंगल के बीच खड़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर मालूम किया तो पता चला कि इंजन खराब हो गया था। ड्राइवर करीब एक घंटे से इंजन को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। करीब दस बजे इंजन किसी तरह से स्टार्ट हुआ। इसके बाद ट्रेन जंक्शन की ओर रवाना हुई। ट्रेन के घने जंगल में खड़े होने से यात्रियों ने लुटने की आशंका को देखते हुए ट्रेन के दरवाजे बंद कर लिए।