{"_id":"5d34c4508ebc3e6cef2b1bc5","slug":"train-news-bareilly-news-bly3695136131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के दोबारा संचालन को संतोष गंगवार ने की रेल मंत्री से पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के दोबारा संचालन को संतोष गंगवार ने की रेल मंत्री से पैरवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहजहांपुर व हरदोई दिशा में रेल यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों और व्यापारियों की मांग पर केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से पैरवी की है। उन्हें पत्र भेजकर बरेली के रेल यात्रियों के लिए कुछ सहूलियत देने को कहा है।
व्यापारी नेता जेपी बग्गा, मोहम्मद असलम, संजीव आदि कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और रेल मंत्री पीयूष गोयल से गंगा सतलुज एक्सप्रेस व राजरानी सुपरफास्ट की समय सारिणी में परिवर्तन कराने की मांग की है। साथ ही बरेली प्रयागराज पैसेंजर, दिल्ली सीतापुर पैसेंजर व लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर को दोबारा चालू कराने की मांग की है। बताया है कि उन लोगों को अपने रोजगार और कई लोगों को अपनी नौकरी के सिलसिले में बरेली से रोज शाहजहांपुर व हरदोई की ओर आना पड़ता है। कुछ ट्रेनों के बंद होने और कुछ के समय बदलाव से समस्या हो रही है।