फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train full for Diwali and Chhath Puja did not getting confirm tickets

Special Trains: दिवाली और छठ पूजा से पहले ही त्योहार स्पेशल ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

Fri, 03 Nov 2023 05:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

बरेली होकर यूपी के पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। सात और नौ नवंबर को कई ट्रेनों में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Train full for Diwali and Chhath Puja did not getting confirm tickets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है। त्योहारों के दौरान अलग-अलग तारीखों में बरेली से होकर 26 त्योहार स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें से चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा बुधवार को ही की गई है। इन 26 में से 10 ट्रेन ऐसी हैं, जिनमें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन


बरेली से होते हुए ज्यादातर ट्रेनों का संचालन जम्मू के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार की ओर होता है। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें उत्तराखंड से लेकर यूपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र को जोड़ने का काम करती हैं। इन दिनों सभी रूटों की लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से बरेली होते हुए यूपी के पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। सात और नौ नवंबर को कई ट्रेनों में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। 15 नवंबर तक यही स्थिति ज्यादातर ट्रेनों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में भी बढ़ रही वेटिंग
बरेली-भुज, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद सुपरफास्ट, आला हजरत एक्सप्रेस में भी प्रमुख तारीखों में वेटिंग बढ़ रही है। दरअसल, बरेली होते हुए इन रूटों पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। भीड़ बढ़ने के कारण त्योहार के दौरान टनकपुर-जयपुर त्योहार स्पेशल का संचालन प्रस्तावित है। जल्द इसकी घोषणा हो सकती है।

अप-डाउन की इन ट्रेनों में ज्यादा बुकिंग
ट्रेन                                              संचालन की तारीख
04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस- 16, 23, 30 नवंबर को।
04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस- तीन, 10, 17, 24 नवंबर, एक दिसंबर को।
04678 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस- 15, 22, 29 नवंबर को। 
04677 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस- नौ, 16, 23, 30 नवंबर को।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस- दो, नौ, 16, 23, 30 नवंबर को।
04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 3, 10, 17, 24 नवंबर, 1 दिसंबर को।

ट्रेन                                         संचालन की तारीख
04530 बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस- पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 नवंबर को।
04529 बनारस-बठिंडा एक्सप्रेस- नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 नवंबर को।
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट- आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को।
09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट- नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को।
 

ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने को रेलवे ने शुरू किया ट्रायल
रेलवे ने मुरादाबाद से लखनऊ के बीच ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाने को लेकर ट्रायल शुरू कर दिया है। यह ट्रायल तीन दिन तक चलेगा। ट्रायल पूरा करने के बाद रेल रूट पर ट्रेनों की औसत स्पीड 110-120 किमी प्रति घंटा तक करने की तैयारी है। ट्रायल के दौरान इन खामियों को भी चिह्नित किया जाएगा जिनके कारण इस रेल रूट पर ट्रेनों की औसत रफ्तार घट जाती है। ट्रायल पूरा होने के बाद स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed