{"_id":"65946251138e5367390e5658","slug":"train-derails-thrice-in-a-month-how-will-vande-bharat-express-run-bareilly-news-c-4-noi1138-317204-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक महीने में तीन बार पटरी से उतरी ट्रेन, कैसे दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक महीने में तीन बार पटरी से उतरी ट्रेन, कैसे दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-शाहजहांपुर के बीच बार-बार हो रहे डिरेलमेंट वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन में बाधा पैदा कर रहे हैं। एक महीने में तीन घटनाओं ने रेलवे के अधिकारियों को परेशान कर दिया है। रोजा जंक्शन पर पांच दिन में दो बार डिरेलमेंट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 28 नवंबर को बरेली यार्ड में भी मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी है।
बरेली होते हुए सेमी सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में मुरादाबाद से रोजा के बीच ट्रैक में सुधार कर गति सीमा 110 किमी की जा चुकी है, लेकिन रोजा से लखनऊ के बीच 168 किमी रेल खंड में अभी कई काम प्रस्तावित है। कई स्थानों पर मरम्मत के काम चल भी रहे हैं। अप्रैल तक ये काम पूरे होने हैं। इस बीच रोजा में बार-बार डिरेलमेंट हो रहे हैं। यहां 27 दिसंबर को यार्ड में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। इसके पांचवें दिन एक जनवरी को रोजा में ही अप लाइन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया था। इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार भी लंबा खिंचता नजर आ रहा है।