{"_id":"5e2614dc8ebc3e7d69635f38","slug":"train-bareilly-news-bly392719185","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटी डेढ़ सौ भेंड़े, स्टेशन मास्टर ने दबाए रखा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटी डेढ़ सौ भेंड़े, स्टेशन मास्टर ने दबाए रखा मामला
विज्ञापन
रेल ट्रेक पर कटी पड़ी भेड़ें।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-टनकपुर सेक्शन पर हुआ हादसा, जांच के आदेश
बरेली। पीलीभीत-टनकपुर सेक्शन पर न्यूरिया हुसैनपुर स्टेशन के पास तीन दिन पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 100 भेड़ें कट गईं। हादसे के बाद रेलवे मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। इज्जतनगर रेल मंडल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही समय पर सूचना न देने पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार शाम न्यूरिया हुसैनपुर स्टेशन के पास करीब डेढ़ सौ भेड़ें पटरी पार कर रही थी। उसी समय करीब पांच बजे टनकपुर जाने के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस गुजरी। लोको पायलट ने हार्न बजाया तो भेड़ों में अफरा-तफरी मच गई। भेड़ें इधर-उधर भागने लगी। भेड़ों की संख्या अधिक होने पर करीब सौ भेड़ें ट्रैक पर फंस गईं। लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भेड़ें ट्रेन से कट चुकी थीं। कई भेड़ पुल से नीचे भी गिर गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, करीब एक किलोमीटर तक भेड़ों के शव पटरी पर फैल गए। उनके लोथड़े भी इंजन में फंस गए। जिससे रेल यातायात भी बाधित हो गया। ड्राइवर ने से स्टेशन मास्टर को सूचना दी। लेकिन ये सूचना इज्जतनगर कंट्रोल तक नहीं बढ़ाई गई। रविवार सुबह ट्रैक मैन पेट्रोलिंग को निकले तो उन्होंने ट्रेक लोथड़े पड़े देखे। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन रविवार होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मंडलीय अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। सूचना एनई रेलवे मुख्यालय को भी भेज दी गई है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। घटना छिपाने में दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।