{"_id":"5e10c4078ebc3e880c79d9d3","slug":"train-bareilly-news-bly3906610125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननायक एक्सप्रेस में जगह न मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननायक एक्सप्रेस में जगह न मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने शनिवार को जननायक एक्सप्रेस में जगह न मिलने पर बरेली जंक्शन पर काफी हंगामा किया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद ही ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
शनिवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक की परीक्षा थी। दोपहर तीन बजे सभी अभ्यर्थी जंक्शन पहुंच गए। ज्यादातर ट्रेन लेट और रद्द होने से जंक्शन पर उस समय मुरादाबाद के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। दोपहर साढ़े तीन बजे दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची। सभी अभ्यर्थी कोच में चढ़ गए। ट्रेन में तिल रखने की भी जगह नहीं बची। दो मिनट बाद ट्रेन चली तो उन्होंने दो बार चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। इंक्वायरी आफिस की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने समझाकर सभी छात्रों को कोच में बैठाया। इसके बाद ट्रेन चल पाई।