फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

स्टेशन की रिमॉडलिंग के चलते अगले साल ही दून जाएंगी ट्रेेनें

Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। देहरादून स्टेशन की रिमॉडलिंग होने से रेलवे ने दस नवंबर से सात फरवरी तक देहरादून जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिसके चलते जंक्शन से गुजरने वाली उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन देहरादून के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून स्टेशन की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे ने हरिद्वार से देहरादून तक 90 दिन का ब्लॉक लिया है। ब्लॉक दस नवंबर से शुरू होकर सात फरवरी तक जारी रहेगा। इस बीच हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। इस दौरान हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस और हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस हरिद्वार और गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद से टर्मिनेट होंगी, जबकि वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सात फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा एनई रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम देहरादून नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें भी सात फरवरी तक रद्द रहेंगी। जंक्शन के सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार से आगे 52 किमी देहरादून के लिए आरक्षण बंद कर दिए गए हैं। देहरादून स्टेशन के लिए ट्रेनें बंद होने के बाद सैलानियों के पास रोडवेज बस का ही सहारा रहेगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed