{"_id":"5dbddb6a8ebc3e93d100b68d","slug":"train-bareilly-news-bly382422260","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने से मना करने पर टोल कर्मियों ने गेटमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने से मना करने पर टोल कर्मियों ने गेटमैन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास गंदगी फैलाने से मना करने पर दोहना टोल प्लाजा के कर्मियों ने गेटमैन की पिटाई लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। गेटमैन ने इज्जतनगर आरपीएफ को तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
शनिवार को निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रेलवे क्रॉसिंग 230 गेटमैन आनंद कुमार की ड्यूटी थी। क्रॉसिंग पर टोल कर्मचारियों ने अवैध गुमटी बना रखी है। रेलवे कर्मियों का आरोप है कि सर्विस रोड से निकलने वाले चार पहिया वाहनों से वहां पर अवैध वसूली भी जाती है। टोल के कर्मचारी वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर गंदगी फैलाते हैं। शाम को शराब के नशे में राहगीरों के साथ गलत व्यवहार भी करते हैं। शनिवार सुबह को गेटमैन आनंद ने टोल कर्मचारियों गंदगी फैलाने से मना किया तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद टोल कर्मियों ने आनंद को पीटकर घायल कर दिया। इससे उसके सिर पर काफी चोटें आईं। उसने किसी तरह से पीडब्ल्यूआई को मारपीट की बात बताई। सूचना मिलने पर श्रमिक संघ के जेएस भदौरिया, शैलेश वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, रुद्र कुमार, मोहित कुमार आदि रेलवे अस्पताल पहुंचे और हालचाल पूछा। आरपीएफ के उप निरीक्षक संदीप भारती ने बताया कि आरोपी टोल कर्मी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेल एक्ट की धारा 45, 46, 47 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उधर टोल प्रबंधक अमित कुमार सिंह चौहान ने बताया कि टोल कर्मी और रेल कर्मी का आपसी झगड़ा है। टोल से इसका कोई संबंध नहीं है। संवाद