{"_id":"5d9660b38ebc3e017553b534","slug":"train-bareilly-news-bly378656482","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर मंडल के ए क्लास स्टेशनों पर लगेगी बोतल क्रश मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर मंडल के ए क्लास स्टेशनों पर लगेगी बोतल क्रश मशीन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि इज्जतनगर मंडल के ए-क्लास स्टेशनों पर भी अब बोतल क्रश मशीनें लगाई जाएंगी। यात्री इन मशीनों में खाली प्लास्टिक की बोतलें डालकर उनका निस्तारण कर सकते हैं। स्टेशनों पर एकल प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
डीआरएम सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंडल के बरेली सिटी, काशीपुर, लालकुआं, हल्द्वानी, रामनगर, इज्जतनगर, कासगंज, कन्नौज आदि स्टेशनों पर बोतल क्रश मशीनें लगाई जाएंगी। ताकी खाली प्लास्टिक की बोतलों का दोबारा प्रयोग न हो सके। 16 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता अभियान में 127 अधिकारियों, लगभग 1200 कर्मचारियों, 3200 कर्मचारियों के परिजन, स्वयंसेवी संस्थाओं के लगभग 4200 स्वयंसेवक, स्काउट एवं गाइड के 900 से अधिक सदस्यों, 530 स्कूली बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं, लगभग 23 हजार रेल यात्रियों एवं लोगों ने अभियान में भाग लिया। आरपीएफ ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 266 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 37595 रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही उन्हें भविष्य में गंदगी न फैलाने की हिदायत दी गई। डीआरएम ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक की महामारी से रेलवे को मुक्त कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इज्जतनगर मंडल में प्लास्टिक के कप एवं ग्लासों को पहले ही प्रचलन से बाहर कर दिया गया है। अब कागज के कप, कुल्हड़, कागज की प्लेटों एवं दोनों का प्रयोग किया जा रहा है। मंडल से संचालित सभी गाड़ियों के कोचों में बायोटॉलेट लगने से पटरियों को साफ रखने में आसानी हुई है। प्रेसवार्ता में एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल, सीनियर डीओएम अनूप कुमार, सीनियर डीसीएम नीत, पीआरओ राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।