{"_id":"5d697cc68ebc3e016a1803b3","slug":"train-bareilly-news-bly374264061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस में अनधिकृत पानी बेचते कोच अटेंडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस में अनधिकृत पानी बेचते कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर मंडल के आरपीएफ एसआईबी टीम ने बांद्रा रामनगर एक्सप्रेस में अनधिकृत पानी बेचते हुए कोच अटेंडेंट को दबोच लिया। उसके पास से 110 बोतल पानी बरामद हुआ है। कोच अटेंडेंट के खिलाफ सिटी स्टेशन आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बांद्रा से रामनगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बेडरोल, चादर आदि का अंकेलश्वर के प्रभाकर इंटरप्राइजेज कंपनी का ठेका है। कुछ दिन पहले एक यात्री ने रेलनीर के बजाए अन्य ब्रांड का पानी बेचने की शिकायत टीटीई से की थी। शुक्रवार को आरपीएफ के एसआईबी इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने टीम के साथ इज्जतनगर स्टेशन से ट्रेन चेक की। टीम बहेड़ी तक गई, इस दौरान एक यात्री ने कोच अटेंडेंट सुरजा राम से पानी मांगा। सुरजाराम ने उसे ट्रिप कूल ब्रांड का पानी लाकर दिया। इस दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 110 बोतल पानी भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया कि सुरजाराम के खिलाफ सिटी स्टेशन आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।