{"_id":"5d41fc828ebc3e6cd710e452","slug":"train-bareilly-news-bly3707656113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं से सिटी स्टेशन तक 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी डेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं से सिटी स्टेशन तक 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी डेमू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गोरखपुर से आए डेमू ट्रेन का रैक का स्पीड परीक्षण हुआ। ट्रेन इज्जतनगर से लालकुआं तक 90 की स्पीड से दौड़ी। ट्रायल सफल होने पर अब रैक पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जाएगा। वहां से निर्णय होगा कि ट्रेन किसी रूट पर दौड़ेगी। हालांकि रेलवे पहले ही बरेली-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रेन दौड़ाने का आश्वासन दे चुकी है।
इज्जतनगर वर्कशाप में गोरखपुर से आए डेमू ट्रेन का पीओएच मंगलवार को पूरा हो गया। वर्कशाप में पहली डेमू ट्रेन है जिसका पीओएच हुआ है। बुधवार सुबह 10:30 बजे डेमू ट्रेन सिटी स्टेशन से चलाई गई। लेकिन रूटीन के ट्रेनों की क्रास करने की वजह से ट्रेन देरी से लालकुआं पहुंची। वापसी में शाम 4:50 बजे चलकर 5.55 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेन ने 80 किलोमीटर की दूरी एक घंटा पांच मिनट में तय की। हालांकि ट्रेन अधिक स्पीड में भी दौड़ सकती थी लेकिन कासगंज लालकुआं सेक्शन में ट्रैक 90 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड का ही है। ट्रायल सफल होने पर अब डेमू ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय जाएगा। सूत्रों की मानें तो डेमू ट्रेन जंक्शन से मुरादाबाद तक चलना प्रस्तावित है। कुछ महीने पहले पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने भी डेमू ट्रेन को इस सेक्शन पर दौड़ाने की बात कही थी। बरेली-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रेन दिन में कई चक्कर लगाएगी। यह सेक्शन इलेक्ट्रिीफाइड होने से रेलवे को डीजल की बचत होगी। रेलवे के जानकारों का कहना है कि ट्रेन चलने से रूटीन की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों में छोटी दूरी के यात्री कम होंगे।