फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trafic

कागज चेकिंग को किसी को रोके नहीं पर एसयूबी सीट बेल्ट बिना

Sat, 14 Sep 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
trafic
बरेली। नया एमवी एक्ट लागू होने के बाद बढ़ रहे पब्लिक के आक्रोश को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को मनमाने ढंग से वाहनों को रोक कर कागजात चेकिंग के नाम पर चालकों को परेशान न करने का फरमान दिया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान उत्पीड़न की शिकायतों का भी यातायात निदेशालय ने संज्ञान लिया है। यातायात महानिदेशालय के डीआईजी ट्रैफिक राजेश मोडक ने सभी पुलिस कप्तानों को आदेश जारी कर स्पष्ट रूप से कहा है कि चेकिंग के दौरान लोगों को किसी भी हालत में परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय की ओर से जारी यह आदेश बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा। इसमें कहा गया है कि बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाए लेकिन अनावश्यक रूप से कागज चेक करने के लिए वाहनों को न रोका जाए। यह भी कहा गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान किसी भी दशा में अशोभनीय व्यवहार न किया जाए। डीआईजी ट्रैफिक के आदेश में दोपहिया के साथ चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि खासकर एसयूबी पर नजर रखी जाए। बिना सीट बेल्ट के चलने वाली एसयूबी पर कार्रवाई की जाएग। कहा गया है कि नया अधिनियम लागू होने के बाद निदेशालय को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इनमें अनावश्यक वाहन चेकिंग के साथ पुलिस के व्यवहार की शिकायतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में निदेशालय से आदेश जारी हुआ है। वाहन चेकिंग नियमानुसार ही जा रही है। अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है कि चेकिंग के दौरान लोगों को परेशानी न हो। अनावश्यक रूप से कागज चेक करने को वाहन न रोके जाएं। हालांकि, संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed