फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic will start on Qutub Khana flyover by the end of February in Bareilly

Bareilly News: फरवरी के आखिर तक कुतुबखाना पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन, स्लैब का काम पूरा

Sun, 28 Jan 2024 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

बरेली के दो हिस्से को जोड़ने के लिए कोतवाली से घंटाघर होते हुए कोहाड़ापीर तक कुतुबखाना पुल बनाया गया है। पुल का निर्माण पूरा करने की तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अब फरवरी अंत तक पुल पर यातायात शुरू करने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन
Traffic will start on Qutub Khana flyover by the end of February in Bareilly
निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कुतुबखाना पुल पर स्लैब का काम पूरा हो गया है। अब डामर का काम बाकी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है और फरवरी अंत तक कुतुबखाना पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचने के साथ ही पुल पर डामर बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


कुतुबखाना पुल का निर्माण कर रही फर्म मंटेना इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमके सिंह ने बताया पिलर संख्या 20 और 21 के बीच स्लैब डालने का काम बाकी था। इसे पूरा कर लिया गया है। पुल के सभी 48 पिलर पर 1305 मीटर लंबा स्लैब डाला गया है। पुल पर सड़क बनाने का काम अभी बाकी है। 
विज्ञापन


फरवरी में डाला जाएगा डामर 
फरवरी के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार होने पर डामर डाला जाएगा। यह भी बताया कि अगर तापमान 15 डिग्री के पार नहीं होता है तो डामर बिछाने के काम में देरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दो हिस्से को जोड़ने के लिए कोतवाली से घंटाघर होते हुए कोहाड़ापीर तक कुतुबखाना पुल बनाया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दिसंबर 2020 में पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। मंटेना इंफ्रासोल लिमिटेड को दिसंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन समय पर काम नहीं हो सका। 

कई बार बढ़ाई जा चुकी तारीख
कुतुबखाना पुल का निर्माण पूरा करने की तारीख को कई बार बढ़ाया जा चुका है। समय से काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। कुतुबखाना पुल बेहद घने इलाके में बन रहा है। पुल निर्माण के दौरान अब तक एक मजदूर समेत दो लोगों की जान भी जा चुकी है। अब फरवरी के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed