फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic system will change upon arrival of CM

Bareilly News: सीएम के आगमन पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 03 Jan 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will change upon arrival of CM
बरेली। फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा अमला चौकस हो गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार रात सुरक्षा व यातायात व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। एसपी यातायात भारी व हल्के वाहनों का डायवर्जन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से मुख्यमंत्री के जाने तक परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा से भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगे व इसी मार्ग से आ सकेंगे। नैनीताल व पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर लखनऊ की ओर जा सकेंगे। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस विवि होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिनको दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होकर सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी। कोई भी रोडवेज बस सेटेलाइट से सुरेश शर्मा नगर पीलीभीत रोड की तरफ नहीं जाएगी। सेटेलाइट से संचालित होने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाइपास से होकर गुजारी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed