फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic system disrupted due to encroachment, people facing daily jams

Bareilly News: अतिक्रमण से बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

Wed, 15 Oct 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic system disrupted due to encroachment, people facing daily jams
नवाबगंज। कस्बे में अतिक्रमण और जगह-जगह अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बरकरार है। इससे आए दिन यहां मुख्य मार्ग समेत कई जगहों पर जाम लग रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन


कस्बे के बाइपास चौराहे और मुख्यमार्ग पर दुकान स्वामियों द्वारा किया गया अतिक्रमण और चौराहों पर खड़े बेतरतीब वाहन राहगीरों के लिए दुश्वारी का सबब बन गए हैं। इससे न सिर्फ कस्बे के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो हो रही है, बल्कि वाहनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है।आलम यह है कि इन मार्गों से पैदल गुजरना भी आसान नहीं रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे नवाबगंज के मुख्य मार्ग पर नगर पालिकाध्यक्ष के घर के सामने वाहनों के हार्न की तेज आवाजों से जाम और झाम के बीच में फंसे राहगीरों और वाहन स्वामियों का हाल देखने लायक था। गर्मी में पसीने की बूंदें चेहरे पर साफ नजर आ रही थीं। हालात उस समय और खराब हो गए, जब स्कूली बच्चे छुट्टी होकर चौराहे से गुजरे। जाम से जूझते वाहनों को रेंगते-रेंगते निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ज्यादा परेशानी
आंबेडकर पार्क से लेकर पनघैली के पुल तक अतिक्रमण के चलते ज्यादा परेशानी लोगों को हो रही है। यहां मैकेनिक, रेता बजरी, धुलाई सेंटर, ट्रांसपोर्ट, डग्गामार वाहन, रिक्शे वाले राहगीरों का सुकून छीने हुए हैं। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां फैला अतिक्रमण हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। पुलिस पिकेट चौराहों पर तैनात है, लेकिन पुलिसकर्मी सक्रिय नहीं रहते।
-----

तीन तीन डग्गामार वाहन स्टैंड
कस्बे के बाइपास चौराहे पर एक नहीं तीन-तीन डग्गामार वाहन के स्टैंड है। बरेली, पीलीभीत, क्योलड़िया, नकटी व सुंदरी मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहन चौराहे पर जाम लगाए खड़े रहते हैं। रही सही कसर रोडवेज की बसे चैराहे पर रुक कर पूरी कर देती है। लोगों का मानना है कि प्रशासन मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दें तो जाम की झाम से मुक्ति मिल जाएगी।

--
नवाबगंज कस्बे में मुख्य मार्ग और बाइपास मार्ग पर दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम लगने की शिकायतें मिल रही हैं। नगरपालिका और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दुकानदारों के आगे का अतिक्रमण साफ कराया जाएगा। राहगीरों और वाहन स्वामियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- उदित पवार, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed