{"_id":"6b0b3e44a0046e76dd08b28d","slug":"traffic-on-the-highway-affected-due-to-congestion-during-the-crushing-season-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7289-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेराई सत्र में जाम लगने से हाईवे पर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेराई सत्र में जाम लगने से हाईवे पर यातायात प्रभावित
विज्ञापन
मीरगंज। चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद से ही राष्ट्रीय हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
चीनी मिल तक जाने के लिए गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन हाईवे से गुजरते हैं। वहां से मिल जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होते ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। इसका असर हाईवे के यातायात पर भी पड़ता है।
फाटक खुलने के बाद भी जाम से तुरंत राहत नहीं मिलती है। एक साथ निकलने की होड़ में छोटे और बड़े वाहन घंटों रेंगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए क्रॉसिंग के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर गन्ना वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
-- -- -- --
पेराई सत्र में हाईवे पर जाम की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित विभागों से समन्वय कर वाहनों की पार्किंग और आवागमन को व्यवस्थित कराया जाएगा।
- निधि शुक्ला, एसडीएम