फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic is chaotic on Pilibhit bypass road from Satellite...people are struggling with jam

Bareilly News: सेटेलाइट से पीलीभीत बाइपास मार्ग पर ट्रैफिक बेतरतीब....जाम से जूझ रहे लोग

Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic is chaotic on Pilibhit bypass road from Satellite...people are struggling with jam
बरेली। सेटेलाइट चौराहा और पीलीभीत बाइपास मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक बेतरतीब है। मार्ग पर अवैध कट होने के कारण हादसे का डर बना रहता है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सेटेलाइट फ्लाईओवर को वाईशेप करने और पीलीभीत बाइपास को सिक्स लेन करने के लिए मंजूरी दे चुके हैं, लेकिन यह दोनों काम पूरे होने में अभी वक्त लग सकता है। तब तक यातायात व्यवस्थित करके पुलिस शहरवासियों को बड़ी राहत दे सकती है।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास वृहस्पतिवार को राहगीर जाम से जूझते नजर आए। यहां अवैध पार्किंग और ठेले, खोमचे वालों के अतिक्रमण के कारण वाहनों की रफ्तार थमती नजर आई। दरअसल, सेटेलाइट से बैरियर-टू तक कहीं कार बाजार सजा है तो कहीं रेता बजरी का कारोबार हो रहा है। ऐसे में अगर आपको सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचना है तो खुद सतर्कता के साथ वाहन चलाएं। ब्यूरो
विज्ञापन

----------------
फैक्ट फाइल
20 हजार से अधिक छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं 24 घंटे में
01 लाख अधिक लोगों का हर रोज होता है आवागमन

वर्जन-
चुनौती यह है कि जुर्माना और कार्रवाई के बाद कुछ लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं। पुलिस और लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करके अवैध कब्जे हटाएंगे। जो फिर से अतिक्रमण करेंगे उन पर अधिक जुर्माना लगाएंगे। अतिक्रमण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजवीर सिंह, अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम
वर्जन
- सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक के मार्ग पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए यातायात पुलिस लगातार काम कर रही है। पहले से सुधार हुआ है, अब इस मार्ग पर बहुत कुछ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को करना है।
- अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
-------------------
लोगों की बात
चौड़ीकरण और पुल का विस्तार की योजना को धरातल पर उतारा जाए। यातायात सुरक्षा का ऑडिट कराएं। ताकि सुरक्षित सफर हो सके। -भावेश अग्रवाल, उद्यमी
सीएम की घोषणा धरातल पर आने तक अतिक्रमण मुक्त मार्ग और सुरक्षित सफर के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। -योगेश गुप्ता, शैक्षिक संस्था के संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed