फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversions implemented in Bareilly for two days during CM Yogi and VVIP visit

UP: सीएम योगी के दौरे पर बरेली में दो दिन तक डायवर्जन लागू, पुराने रोडवेज स्टैंड से नहीं चलेंगी बसें

Tue, 09 Dec 2025 02:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Dec 2025 02:19 PM IST
सार

बरेली में 10 और 11 दिसंबर को वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य वीवीआईपी शहर में होंगे। उनके आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू कर दिया है। 

विज्ञापन
Traffic diversions implemented in Bareilly for two days during CM Yogi and VVIP visit
CM Yogi - फोटो : PTI

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य विशिष्ट लोगों के शहर आगमन के कारण बुधवार को सुबह सात बजे से बृहस्पतिवार देर रात तक पुराना रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। एसपी यातायात ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत दोनों दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुराने रोडवेज स्टैंड से बसों का संचालन भी नहीं होगा। 

विज्ञापन


ये रहेगा डायवर्जन 
- 10 दिसंबर को सुबह सात बजे से 11 दिसंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक परसाखेड़ा रोड नंबर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदांयू की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुए जा सकेंगे तथा इसी मार्ग से आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नैनीताल पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको बदांयू जाना है वह भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है वह बड़े बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिनको दिल्ली जाना है वह बड़ा बाईपास से दिल्ली जाएंगे।
- बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्या, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ व जा सकेंगी।
- पुराना रोडवेज बस अड्डे से सभी रोडवेज बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 
 

बुधवार को आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को शहर आएंगे। दोपहर 2:45 बजे वह सिविल लाइंस स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे वह सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सर्किट हाउस से मेयर उमेश गौतम के घर जाएंगे। शाम सात बजे वह आईवीआरआई ग्राउंड में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed