फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders welcomed the decision of the Supreme Court

Bareilly News: व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Traders welcomed the decision of the Supreme Court
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के श्यामगंज कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट की ओर से वस्तु एवं सेवा कर कानून में अजीबोगरीब प्रावधान पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया गया। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर कानून में अजीबोगरीब प्रावधान किए गए थे। व्यापारी पूरे रुपये देकर माल खरीदता है और टैक्स भी चुकाता है। लेकिन यदि विक्रेता क्रेता से खरीदे हुए सामान पर टैक्स को जमा नहीं करता है तो उसकी जिम्मेदारी भी क्रेता व्यापारी की होती है।
विज्ञापन

इस अजीबोगरीब प्रावधान का संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि जीएसटी के कुछ प्रावधान अब भी व्यापारियों को परेशान करते हैं। उनकी सुनवाई की कोई व्यवस्था नहीं है। आठ वर्षों के बाद भी सरकार अब तक ट्रिब्यूनल नहीं बना पाई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने कहा उत्तर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड कार्यकाल समाप्त होने के तीन वर्ष के बाद भी पुनर्गठित नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed