फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders submit memorandum to SDM demand reconsideration of decision on UPI charges

बरेली: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, यूपीआई पर शुल्क के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

Tue, 06 Oct 2026 01:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 01:35 PM IST
सार

बरेली में राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने व्यापारिक मंदी और अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासनिक जांच और विभागीय कार्रवाई से राहत की मांग की। संगठन ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर पर पुनर्विचार करने को कहा। 

विज्ञापन
Traders submit memorandum to SDM demand reconsideration of decision on UPI charges
व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में व्यापारी वर्ग की समस्याओं और मांगों को लेकर राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम को सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश महामंत्री विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में दिया गया।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया की व्यापारी वर्ग हमेशा से राज्य के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता आया है। हालांकि, वर्तमान में लंबे समय से जारी व्यापारिक मंदी और इस वर्ष हुई अत्यधिक बारिश के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में प्रशासनिक जांच और विभागीय कार्रवाई से राहत देना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने सरकार के समक्ष मुख्य रूप से चार प्रमुख मांगे रखी हैं। संगठन ने यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर पर पुनर्विचार करने की मांग की है ताकि छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ न पड़े। इसके अलावा मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की वकालत करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि निर्दोष और ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिना किसी ठोस शिकायत के न हो जांच 
आगामी त्योहारों और सहालग सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग तथा जीएसटी विभाग द्वारा बिना किसी ठोस शिकायत या पुख्ता इनपुट के जांच व सर्वे न करने की अपील की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कोई जांच जरूरी भी हो, तो उसे त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद नियमपूर्वक किया जाए ताकि व्यापार प्रभावित न हो। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी, जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत, संजीव अवतार अग्रवाल, ईशान सक्सेना, विभोर अग्रवाल, भगवान स्वरूप, सतनाम सिंह, रजत अग्रवाल, बिरजू, कन्हैयालाल, राजेंद्र, मंजीत सिंह नागपाल, मिथलेश गंगवार, प्रशांत मिश्रा, मोहनीश शंखधर, प्रशांत सक्सेना, रोहित भसीन, उबैद शमशी, पंकज कक्कड़, नाना मराठा और मंजीत सिंह बिट्टू सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed