फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders reached Municipal Corporation to get Shyamganj dumping ground removed

Bareilly News: श्यामगंज डलावघर हटवाने के लिए नगर निगम पहुंचे व्यापारी

Fri, 30 May 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Traders reached Municipal Corporation to get Shyamganj dumping ground removed
अपर नगर आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। श्यामगंज बाजार को साफ-सुथरा बनाने और पुल के पास मौजूद डलावघर को हटाने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को बरेली मर्चेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डलावघर को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम पहुंचा। एसोसिएशन की तरफ से अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय को ज्ञापन भी दिया गया।
एसोसिएशन के संरक्षक जफर बेग ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि बदबू और गंदगी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसलिए डलावघर हटाया जाना जरूरी है। डोर-टू-डोर व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए भी एसोसिएशन तैयार है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि वह नगर आयुक्त के सामने पूरे मामले को रखेंगे ताकि समाधान निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष राजीव ऐरन, जय देवनानी, रिजवान नियाजी, प्रियंका कुशवाहा, लता राजपूत, गिरधर खट्टर, मुकीम खां, विजय कुमार, फहीम खां, पवन ठाकुर, असलम खान, सागर राजपूत समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरायखाम के प्रवेश द्वार पर डलावघर, जल रहा कूड़ा
बरेली। सरायखाम के प्रवेश द्वार पर डलावघर में बृहस्पतिवार शाम कूड़ा जलता मिला। बदबू से बचने के लिए यहां से गुजर रहे लोग मुंह पर रूमाल रखकर निकलते दिखे। श्यामगंज के व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से पूछा कि जब डोर-टू-डोर व्यवस्था लागू है तो फिर डलावघर की जरूरत क्या है। यहां से ही गुरुद्वारा और आलमगिरीगंज स्थित सराफा मार्केट की ओर व्यापारी आते-जाते हैं। ब्यूरो
--



व्यापारियों की बात
रास्ते में डलावघर देखकर खराब लगता है। कहां हम स्मार्ट सिटी की बात कर रहे हैं और कहां बाजार और आबादी के बीच से डलावघर नहीं हटा पा रहे हैं। अड़चनों को दूर किया जाना चाहिए। -जगमोहन अरोरा, व्यापारी

डलावघर से बदबू आती है। गंदगी सड़क तक बिखरी रहती है। इस वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। अब नगर आयुक्त से ही उम्मीद है कि वह इसको लेकर कुछ प्रयास करेंगे। - दर्शन लाल भाटिया, महानगर चेयरमैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed