फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders demand... Property of BDA officials should be investigated

Bareilly News: व्यापारियों की मांग... बीडीए के अधिकारियों की संपत्ति की हो जांच

Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Traders demand... Property of BDA officials should be investigated
बरेली। सीलिंग पर संग्राम जारी है। व्यापारियों ने बीडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को आयकर अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीडीए के अफसरों पर की संपत्तियों की जांच की मांग उठाई। कहा कि कई ने लखनऊ व मुरादाबाद में होटल व भूखंड खरीद लिए हैं। जरूरत पड़ी तो व्यापारी इन संपत्तियों की सूची भी आयकर विभाग को सौंप सकते हैं। यहां वर्षों से डटे अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच हुई तो करोड़ों रुपये की काली कमाई का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन के मुताबिक, बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) एक नया शहर बसा रहा है। साथ ही, करीब तीन हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य भी करा रहा है। आरोप है कि इसमें अधिकारी-कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। टेंडर के बदले कमीशन लिया जाता है। अवर अभियंता और सहायक अभियंता कई वर्षों से अपने पद पर डटे हुए हैं। इन लोगों ने बेशुमार संपत्ति भी अर्जित कर ली है।
विज्ञापन

इनके खातों से हुए लेन-देन की जांच की जाए तो करोड़ों रुपये की काली कमाई सामने आ सकती है। पूर्व में कराई गई जांच का भी हवाला दिया। मुख्य आयकर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन आयकर अधिकारी ललित कुमार को सौंपकर उच्चस्तरीय गोपनीय जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्तियों की लिस्ट सौंपने का किया वादा
व्यापारियों ने कहा कि अवैध निर्माण को रोकने के बजाय अधिकारी पहले सुपरवाइजर को भेजकर वसूली करवाते हैं। बाद में निर्माण को अवैध बताकर कार्रवाई का डर दिखाते हैं और दोबारा उगाही की जाती है। व्यापारियों ने बताया कि महापौर इस समय दिल्ली में हैं। पीएमओ से समय मिलते ही वह भी दिल्ली जाकर भ्रष्ट अधिकारियों का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगे। व्यापारियों ने बैठक में शामिल होने लखनऊ गईं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल से भी फोन कॉल पर बात की।
नियमों के तहत कर रहे कार्रवाई, लगते रहते हैं आरोप
अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी कमीशन मांग रहा है या ले रहा है तो उसके बारे में लिखित शिकायत करें। अगर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मेरे अधीनस्थ हैं, तो मैं कार्रवाई करूंगा। प्राधिकरण नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है। इसको लेकर आरोप लगते रहते हैं। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बीडीए

-------------------------
सात घंटे धरने पर बैठे रहे व्यापारी, की नारेबाजी

फोटो
बरेली। बीडीए के आर्किटेक्ट सुशील शौरी के भाई रोहित शौरी के शोरूम को सील करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्राधिकरण की ओर से बड़ी कार्रवाई की आशंका में व्यापारी सोमवार सुबह सात से अपराह्न दो बजे तक शोरूम के पास ही धरने पर बैठे रहे। सड़क पर ही आम बैठक की। इस दौरान बीडीए के खिलाफ नारेबाजी भी की। व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने कहा कि यह परेशानी कल हम पर भी आ सकती है। व्यापारी शुरू से ही पाक-साफ रहे हैं, लेकिन अधिकारी कल भी भ्रष्ट थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। हम एक रहे तो ईंट से ईंट बजा देंगे। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि बीडीए वसूली का विभाग बन गया है। व्यापारी जब बीडीए अधिकारियों की बेनामी संपत्तियों का ब्योरा देंगे तो वे और परेशान नजर आएंगे। अधिकारियों के नाम पर वसूली की बात सभी को पता है। अब अधिकारियों की संलिप्त्तता कितनी है, यह जांच में सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed