फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley engaged in illegal mining hit the MLA's car

अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी विधायक की गाड़ी में टक्कर

Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley engaged in illegal mining hit the MLA's car
खनन माफिया की गाड़ी से छतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पत्नी और बेटे के साथ कार से बरेली आ रहे थे जलालाबाद विधायक
विज्ञापन

विधायक और बेटे को आईं मामूली चोटें, बिथरी थाने में हुआ समझौता
बिथरी चैनपुर। बड़ा बाईपास पर कैमुआ मोड़ के पास शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से सपा विधायक शरद वीर सिंह की इनोवा कार में खनन की मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विधायक और उनके बेटे यशवीर सिंह मामूली जख्मी हो गए। घटना के बाद विधायक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़वा लिया और थाने ले गए, जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विधायक शरद वीर सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी सौम्या सिंह को दवाई दिलाने बरेली आ रहे थे। कार में उनके बेटे यशवीर सिंह भी थे। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर कैमुआ मोड़ के पास मिट्टी भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विधायक की कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके बेटे को भी मामूली चोटें आईं। विधायक ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़वा लिया। विधायक अपने बेटे के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर पहुंचे और मरहम पट्टी कराई। हादसे की सूचना पर विधायक के परिचित भी थाने पहुंच गए। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की बात शुरू हुई तो ट्रैक्टर चालक माफी मांगने लगा और नुकसान के भरपाई की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हालांकि विधायक का कहना है कि उन्हें चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन

सत्तापक्ष के करीबी का है ट्रैक्टर-ट्रॉली
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा कर लिया है। बताया जाता है कि यह ट्रैक्टर सत्तापक्ष के करीबी ठेकेदार का है। पुलिस उसकी खनन की अनुमति की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed