{"_id":"586aa7ba4f1c1b1c7e158928","slug":"tourist-train-will-visit-from-varanasi-to-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस से भुवनेश्वर तक दर्शन कराएगी टूरिस्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस से भुवनेश्वर तक दर्शन कराएगी टूरिस्ट ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दर्शन करने वाले यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे लंबे समय से टूरिस्ट ट्रेन चला रहा है। अबकी बार भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन बरेली के यात्रियों को बनारस से भुवनेश्वर का सफर कराने आ रही है। इस पैकेज के तहत यात्री को 11 दिन में 9200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस रकम में प्रति यात्री थ्री टायर स्लीपर का किराया, खाना-पीना और ठहरना शामिल रहेगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के मैनेजर दीपेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक भारत दर्शन ट्रेन यात्रा की शुरुआत 15 फरवरी को जयपुर से होगी। कामाख्या पुरी दर्शन यात्रा नाम की इस ट्रेन में भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से यात्री सवार हो सकेंगे। इस ट्रेन से यात्री बनारस, पुरी, कोनार्क, गुवाहाटी, गया, भुवनेश्वर आदि के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को एक अन्य ट्रेन यात्रियों को उत्तर भारत की यात्रा पर ले जाएगी, जिसका खर्च 10870 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा। हालांकि इस ट्रेन में बरेली शामिल नहीं है। 12 रात और 13 दिनों की यात्रा करने के इच्छुक यात्री इस ट्रिप को आगरा, अजमेर, अमृतसर, मऊ, गोरखपुर, गौंडा, लखनऊ और कानपुर से ज्वाइन कर सकते हैं। पैकेज से संबंधित जानकारी के लिए आईआरसीटीसी ने हेल्पलाइन नंबर 9910809873 भी जारी किया है।