{"_id":"67c379fcc7b25e33fd02c93b","slug":"tourist-bus-collides-with-tractor-trolley-two-people-from-gujarat-killed-bareilly-news-c-4-bly1015-590559-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, गुजरात के दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, गुजरात के दो लोगों की मौत
विज्ञापन
तीन तीर्थयात्री घायल, बड़ा बाइपास के भूड़ा अंडरपास पर हुआ हादसा
भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस बड़ा बाइपास पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गुजरात में भावनगर के निवासी आशीष (30) और लल्लन (28 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि तीन तीर्थयात्री घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक गुजरात के भावनगर से 52 तीर्थ यात्रियों को लेकर एक टूरिस्ट बस धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकली थी। बस शुक्रवार रात अयोध्या से निकली थी और मुरादाबाद होते हुए यात्रियों को हरिद्वार जाना था। सुबह साढ़े छह बजे भूड़ा अंडरपास के ऊपर गांव दीदार पट्टी के सामने बस ने सीमेंटेड ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आड़ी तिरछी हो गई। इससे करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। कुल पांच लोग घायल हुए जिन्हें तत्काल ही निजी अस्पतालों में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने आशीष भाई (30) पुत्र घनश्याम और लल्लन भाई (28 वर्ष) पुत्र आशू को मृत घोषित कर दिया। दोनों गुजरात में भावनगर के निवासी थे। लल्लन इस बस का हेल्पर था, जबकि आशीष तीर्थयात्रियों के साथ रसोइया के रूप में काम करने के लिए आए थे। भावनगर के ही निवासी विनोद, विनोद की मां इंद्रमती और सुधीर की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। सीओ हाईवे ने बताया कि तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। बाकी तीर्थयात्री हरिद्वार रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
चालक को झपकी मानी जा रही वजह
बरेली। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से लेकर परिवहन अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल की। घटना की वजह जानने का प्रयास किया गया। प्राथमिक तौर पर सामने आया कि लगातार बस चलाने से चालक को झपकी आ गई, इसकी वजह से ही यह हादसा हुआ और तेज रफ्तार से चल रही बस से चालक का नियंत्रण हट गया तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दूसरे वाहनों में मौजूद लोगों ने भी उतरकर तीर्थ यात्रियों की मदद की और उन्हें बस से निकाला। ब्यूरो
-- --
पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जाना घायलों का हाल
बरेली। भोजीपुरा में गंभीर हादसे के बाद भर्ती घायलों का हाल जानने प्रभारी डीएम जग प्रवेश, एसपी सिटी मानुष पारीक निजी अस्पताल पहुंचे। भर्ती घायलों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। डिस्चार्ज होने वाले लोगों को सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। जो मरीज स्वस्थ थे उन्हें घर भिजवाया। यहां एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार व अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो