फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tourism set to take flight

Bareilly News: 14.4 करोड़ से पर्यटन को लगेंगे पंख

Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tourism set to take flight
बरेली। जिले में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार कर ली। शासन को विभिन्न विकास कार्यों के लिए नौ नए प्रस्ताव प्रस्ताव भेजे गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि प्रस्तावों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से “परंपरा” पर्यटन एवं संस्कृति का वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। यह क्षेत्र की कला और संस्कृति को एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

रिठौरा के श्री धर्महरि चित्रगुप्त धाम अड्डूपुरा जागीर और इज्जतनगर के कृष्णानगर स्थित मां काली माता मंदिर के विकास के लिए 2.16 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है। यहां बहुउद्देशीय हॉल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और लैंड स्केपिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। संजय नगर गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास के लिए 1.3 करोड़ रुपये तथा कालीबाड़ी स्थित श्री काली देवी मंदिर के लिए 1.14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज तहसील के ग्राम आनंदपुर स्थित शिवजी महाराज एवं देवीजी मंदिर, भोजीपुरा विधानसभा के ग्राम सुरला गोलू स्थित देवता मंदिर, नवाबगंज के मनोकामना पूर्ण श्रीबालाजी मंदिर और बिथरी चैनपुर विधानसभा के आलमपुर जाफराबाद विकास खंड अंतर्गत ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग स्थित मढ़ी संत बाबा राम दासजी पर भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इन सभी कार्यों के लिए 4.8 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है।

इन सभी स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बहुउद्देशीय प्रसाधन हॉल, सुलभ शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, यात्री बेंच और लैंड स्केपिंग जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed