फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh says Nath Corridor will boost religious tourism in Bareilly

Bareilly: नाथ कॉरिडोर बनने से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, बरेली में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Fri, 06 Oct 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि नाथ कॉरिडोर बनने से बरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पीलीभीत, उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों का ठहराव बरेली में बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh says Nath Corridor will boost religious tourism in Bareilly
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समस्याएं पूछीं। विधायकों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती न होने से उनके संचालन के अड़चन का मुद्दा उठाया। गढ्ढामुक्त सड़क का मामला उठाया। वहीं नाथ नगरी कॉरिडोर बनने से बरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने के बाद पीलीभीत, उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों का ठहराव बरेली में बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही डीएम को गड्ढामुक्त सड़क बनाने के लिए चल रही प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का हाल जाना। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद मंत्री का काफिला भरतौल गांव स्थित अन्नपूर्णा मॉडल का पहुंचा। वहां उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान राशन कार्ड बनाए जाने और राशन पूरी मात्रा में मिलने के लिए सवाल जवाब किया। सभी ने संतुष्टि की बात की। उन्होंने मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान के प्रयासों को सराहा। यहां से मंत्री का काफिला नाथ नगरी प्रवेश द्वार रजऊ परसपुर की ओर रवाना हुआ।

10 गोशालाओं का जल्द शुरू होगा निर्माण 
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने स्वीकृत दस गोशालाओं का निर्माण शुरू कराने की जानकारी दी। शहर में कूड़ा उठान के सवाल पर मेयर से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नई एजेंसी के साथ टेंडर हो रहा है। जल्द ही नियमित कूड़ा उठान होगा। गोवंश से फसलों के नुकसान पर कहा कि गोशाला बनाने के बाद यह समस्त दूर होने की उम्मीद है। मॉडल रोड फिर खराब होने के सवाल पर अधिकारियों से सर्वे कराने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed