फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Took loan by making credit card, two accused in custody

Bareilly News: क्रेडिट कार्ड बनाकर ले लिया ऋण, दो आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Took loan by making credit card, two accused in custody
नवाबगंज। शातिरों ने कमाई का लालच देकर खाताधारकों का क्रेडिट कार्ड बनवा दिया। इसके बाद उनके कार्ड से लाखों रुपये का ऋण ले लिया। जानकारी होने पर पीड़ितों के होश उड़ गए। कस्बे में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की बात कही जा रही है। फिलहाल, तीन पीड़ित ही सामने आए हैं। मामले में आरोपी मोहम्मद आसिफ और इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तीन को हिरासत में लिया गया है। ठगी का मुख्य आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी के आसिफ का कस्बे के बाइपास मार्ग पर स्थित बैंक में खाता है। आसिफ ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनके पास कॉल आई। दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बनना है। झांसे में लेकर उसने कार्ड बना दिया। मास्टर माइंड कथित मैनेजर मोहम्मद आसिफ और उसके साथी इसरार अहमद ने बैंक कर्मियों से मिलकर उसके खाते से 1.25 लाख रुपये का ऋण ले लिया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर वह रुपये लौटाने की बात कहने लगे। अब तक न तो रुपये लौटाए गए हैं और न ही कार्ड वापस मिला। इसी तरह कस्बे के इरफान शाह के साथ 1.92 लाख और थाना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली के ताजीम हुसैन से 50 हजार की धोखाधड़ी की गई है। आरोप है कि जब पीड़ितों ने अधकटा रब्बानी बेगम गांव पहुंचकर आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीड़ितों ने डायल 112 को बुलाया। इस दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ फरार हो गया। एक अन्य आरोपी को पुलिस पकड़कर ले आई। इसके बाद पहुंची थाना पुलिस ने भी एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी की है।

पते में संशोधन कराकर अपने पास मंगाते थे कार्ड
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी खाताधारकों को कमाई का लालच देकर उनका कार्ड बनवाते थे। इसके बाद उनके पते में संशोधन कराकर कार्ड अपने पास ही मंगा लेते। खाताधारकों को हर महीने दो हजार रुपये कमाई का लालच दिया जाता। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed