फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   toll tax will have to be paid in Faridpur toll Plaza on National Highway in Bareilly

UP News: हाईवे पर लखनऊ का सफर हुआ महंगा, अब यहां भी देना पड़ेगा टोल टैक्स, जानिए दरें

Wed, 12 Apr 2023 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा शुरू हो गया है। अधिकारियों ने फीटा काटकर फरीदपुर टोल का उद्धाटन किया। टोल से गुजरने वाली पहली गाड़ी का पूजन किया गया। 

विज्ञापन
toll tax will have to be paid in Faridpur toll Plaza on National Highway in Bareilly
अब फरीदपुर में भी देना होगा टोल टैक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली से लखनऊ का सफर महंगा हो गया है। अब फरीदपुर में भी टोल टैक्स देना पड़ेगा। बरेली से लखनऊ तक सीतापुर जिले के खैराबाद और लखनऊ के इंटौंजा में टोल के बाद तीसरा टोल बुधवार को सुबह आठ बजे से फरीदपुर में शुरू हो गया। अब एक दिन में 12000 से अधिक वाहनों को टोल देकर गुजरना पड़ेगा। चौथा टोल लखीमपुर जिले के मैगलगंज में प्रस्तावित है, जो इस वर्ष के अंत तक शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन


फरीदपुर टोल प्लाजा पर वसूली के लिए जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए थे। तीन महीने के लिए टोल वसूली करने की जिम्मेदारी एनएचएआई ने निजी कंपनी को सौंपी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सेवाएं संतोषजनक होने पर एक्सटेंशन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 12 हजार वाहन टोल से गुजरने का अनुमान है। टोल प्लाजा से गुजरने वाली पहली गाड़ी का पूजन किया गया। चालक को मिठाई खिलाकर टोल टैक्स वसूला गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

toll tax will have to be paid in Faridpur toll Plaza on National Highway in Bareilly
पहली गाड़ी का पूजन करते टोल प्लाजा अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

किस श्रेणी के वाहन पर कितना टोल टैक्स

वाहन सिर्फ जाने के लिए आने-जाने के लिए एक महीने का पास
कार जीप, वैन जैसे छोटे वाहन 100 150 3325
छोटे व्यवसायिक वाहन 160 240 5375
बस ट्रक दो एक्सल वाले 340 505 11260
तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 370 555 12280
चार एक्सल वाले बड़े वाहन 530 795   17655
सात एक्सल से ज्यादा वाले बड़े वाहन 645 965 21495

इन लोगों को 330 रुपये में मिलेगा पास

टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों को 330 रुपये महीने में पास मिलेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि अगर आपका गांव टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर दायरे में है तो निवास होने के साक्ष्य के साथ वाहन की आरसी लगाकर फास्ट ट्रैक का पास प्राप्त कर सकते हैं। वाहन और गांव के निवास का प्रमाणपत्र जिसके नाम होगा फास्ट ट्रैक उसी के नाम जारी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed