फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ,tokyo olympics 2021 Hockey team star Simranjit Singh says dreamed in childhood, it is fulfilled today

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी टीम की जीत के स्टार सिमरनजीत सिंह बोले-बचपन में जो सपना देखा था, आज पूरा हो गया

Fri, 06 Aug 2021 12:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Aug 2021 12:23 AM IST
सार

फोन पर बात करते हुए कांस्य पदक विजेता होने का गौरव भी पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरनजीत की आवाज में झलक रहा था। फोन पर हुई बातचीत में कहा कि पूरा भरोसा है कि देश में हॉकी अब फिर से ऊंचाई पर होगी। भारत की जीत में सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने ही भारत के लिए पहला और पांचवां गोल किया।
 

विज्ञापन
,tokyo olympics 2021 Hockey team star Simranjit Singh says dreamed in childhood, it is fulfilled today
Simranjeet Singh

विस्तार

आंखों में खुशी के आंसू आए जा रहे हैं। मैं समझा नहीं सकता कि कैसे बयां करूं। बचपन में जब अपने घर से ताऊ के साथ पंजाब गया था तो मन में था कि हॉकी में कुछ बड़ा करूंगा। मेरे परिवार के खून में हॉकी है। खुशी है कि आज बरसों पुराना सपना पूरा हुआ। 
विज्ञापन


फोन पर बात करते हुए कांस्य पदक विजेता होने का गौरव भी पीलीभीत के खिलाड़ी सिमरनजीत की आवाज में झलक रहा था। फोन पर हुई बातचीत में कहा कि पूरा भरोसा है कि देश में हॉकी अब फिर से ऊंचाई पर होगी। भारत की जीत में सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने ही भारत के लिए पहला और पांचवां गोल किया।
विज्ञापन


 सिमरनजीत ने बताया कि टीम ने ओलंपिक पदक के लिए खूब मेहनत की थी। उन्हें खुशी है कि उन्होंने जरूरत पड़ने पर देश के लिए बेहतर खेल दिखाया। वह गांव में लकड़ी की स्टिक से ही खेलने की कोशिश करते थे। उनकी खेल में रुचि देखकर दस साल की उम्र में ही पंजाब निवासी ताऊ उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हॉकी का उनका सफर हुआ। मैच में जब-जब मौका मिला तो पूरी जान लगा दी। खुशी इस बात की है कि वह अहम मौकों पर टीम के काम आए। कोच और कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों ने तय किया था कि पूरी जान लगा देंगे।

जीतने के बाद माता-पिता से की बात

सिमरनजीत सिंह ने बताया कि मैच जीतने के बाद उन्होंने फोन पर अपनी मां मंजीत कौर और पिता इकबाल सिंह से बात की। पीलीभीत के मझोला में रह रहा उनका पूरा परिवार बहुत खुश था। उन्होंने बताया कि जब वह खेल हॉस्टल गए थे तो वहां कई बार घर की याद आती थी।
 
पिता जी अक्सर कहा करते थे कि जब एक मुकाम पर पहुंच जाओगे तो यह परेशानियां याद भी नहीं रहेंगी। ताऊ जी के साथ माता-पिता की कड़ी मेहनत के कारण ही यहां तक पहुंच पाया हूं। उन्होंने इतनी कम उम्र में मुझे हॉकी के लिए अपने से दूर कर दिया था। शायद इसी दिन के लिए यह सब कुछ हुआ था।

उम्मीद है कि हॉकी अब नए मुकाम पर पहुंचेगी
सिमरनजीत के अनुसार भारतीय हॉकी ने पिछले कुछ सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उनका कहना है कि इस पदक के बाद उम्मीद है कि हॉकी एक नए मुकाम पर पहुंचेगी। नई पीढ़ी का हॉकी की ओर झुकाव बढ़ेगा। जिस तरह से जीतने के बाद लोगों के बधाई के फोन आ रहे हैं, उससे पूरी टीम ही बहुत खुश है। अभी इस टीम को इससे भी आगे जाना है। भविष्य में गोल्ड की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed