{"_id":"65c2b11c1d6bdff77a01151d","slug":"token-money-released-800-km-rail-track-will-be-expanded-bareilly-news-c-4-noi1138-339155-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोकन मनी जारी, 800 किमी रेल ट्रैक का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोकन मनी जारी, 800 किमी रेल ट्रैक का होगा विस्तार
Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अंतरिम बजट में सरकार ने पूर्वोत्तर रेलवे के लिए खजाना खोल दिया है। इज्जतनगर रेल मंडल में 800 किमी ट्रैक के विस्तार के लिए टोकन मनी जारी की गई है। इस बजट से बरेली सहित, बदायूं, कासगंज, मथुरा, लालकुआं, अनवरगंज व कन्नौज सहित अन्य स्थानों पर ट्रैक के चौड़ीकरण व दोहरीकरण आदि के कार्य होंगे। पुरानी पटरियों को बदला जाएगा। विस्तार और आधुनिकीकरण के काम भी होंगे। आने वाले दिनों में यात्री सुरक्षित और आरामदेह सफर कर सकेंगे।
अंतरिम बजट में कानपुर-कासगंज-मथुरा, कासगंज-बरेली-लालकुआं, बरेली-लालकुआं के बीच 552 किमी रेल ट्रैक के विस्तार के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। 262 किमी लंबे पीलीभीत-सीतापुर-लखनऊ ट्रैक के दोहरीकरण के साथ तीसरी लाइन बिछाने के लिए भी 1,057.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा इज्जतनगर मंडल में 15 अंडरपास, नौ ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए भी बजट जारी किया गया है।
लालकुआं-काशीपुर-भोजीपुरा-टनकपुर के बीच 171 किमी रेल ट्रैक के सुधार और विस्तार के लिए 3.66 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कासगंज-मथुरा छावनी के बीच 15 किमी लूप लाइन के लिए 1.50 करोड़ बजट दिया गया है।
विज्ञापन
इज्जतनगर रेल मंडल के एक हजार किमी रेल ट्रैक के 118 स्थानों पर 5.35 कराेड़ की लागत से आधुनिक ट्रैक माउंटेन लुब्रिकेटर गेज लगाए जाएंगे। इससे मोड़ व पहाड़ी इलाकों में भी ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित नहीं होगी।
भोजीपुरा स्थित दोहना क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। भोजीपुरा जंक्शन से पीलीभीत और हल्द्वानी के लिए रेल लाइनें निकलती हैं। कुछ ही दूरी पर नैनीताल हाईवे और दूसरी ओर पीलीभीत हाईवे है। दोहना क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण पहले ही हो चुका है, लेकिन इससे भारी वाहन नहीं गुजर सकते। ऐसे में यहां फोरलेन ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे दोनों हाईवे भी आपस में जुड़ जाएंगे।