फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today, Sun will enter Uttarayan from Dakshinayan, entering Capricorn

आज मकर राशि में प्रवेश कर दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे सूर्य

Thu, 14 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today, Sun will enter Uttarayan from Dakshinayan, entering Capricorn
पतंगबाजी - फोटो : पिक्साबे
बरेली। सूर्य के उत्तरायण होने को देवताओं का दिन कहा जाता है। देवताओं के दिन के काल में की गई पूजा का विशेष प्रभाव होता है। देवताओं का एक दिन छह महीने का होता है। मकर संक्रांति को देवताओं के दिन का प्रारंभ होता है, इसलिए विशेष तौर पर सूर्य की उपासना की जाती है। गुरुवार को मकर संक्रांति दिन भर रहेगी।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। इसके साथ ही सूर्य और शनि ग्रह एक ही राशि में आएंगे। सूर्य और छाया के पुत्र हैं शनि। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना ही संक्रांति कहलाता है। मकर संक्रांति से सूर्य रोजाना एक अंश उत्तर की ओर बढ़ते हैं। इससे दिन की अवधि में वृद्धि होने लगती है। पंडित राजेंद्र पांडेय कहते हैं कि सूर्य की आराधना से मनुष्य के रोग घटते हैं और रोग से लड़ने की शक्ति में वृद्धि होती है। यदि सूर्य की उपासना गंगा में खड़े होकर की जाए तो उसका हजार गुना फल मिलता है। इसीलिए मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। सूर्य की आराधना के बाद दान-पुण्य किया जाता है। चूंकि सूर्य शनि की राशि में आते हैं इसलिए शनि से संबंधित उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। जो व्यक्ति सूर्योदय काल में सूर्य को जल अर्पित करता है और जल की गिरती हुई धार से सूर्य का दर्शन करता है, उसकी नेत्र ज्योति कभी क्षीण नहीं होती है। सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर तिल से बनी हुई चीजों का दान करने का विशेष विशेष महत्व है।
विज्ञापन

नहीं बढ़े गजक और तिल के लड्डू के रेट

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर गजक की दुकानों पर खासी भीड़ रही। लोगों ने जमकर गजक, तिलसकरी, मूंगफली, तिलबुग्गा आदि की खरादारी की। कुतुबखाना के निखिल ने बताया कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर गजक और रेवड़ी की साल भर से अधिक बिक्री होती है। देर रात तक धर्मकांटा, राजेंद्रनगर, कुतुबखाना, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रोें में गजक की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह होगा खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर जगह-जगह सामूहिक खिचड़ी भोज होंगे। शिरडी सांई सेवा ट्रस्ट के सांई बाबा मंदिर पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक खिचड़ी भोज होगा। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 14 घंटे तक लोगों को खिचड़ी बांटी जाएगी। इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर राजेंद्रनगर, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, कालीबाड़ी, सुभाषनगर, बिहारीपुर, जनकपुरी, इंदिरानगर में भी खिचड़ी भोज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed