फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today's holiday, studies in Bareilly College will start from tomorrow

आज अवकाश, कल से शुरू होगी बरेली कॉलेज में पढ़ाई

Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Today's holiday, studies in Bareilly College will start from tomorrow
बरेली। शासनादेश के तहत 14 फरवरी से सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थानों में पढ़ाई शुरू होनी थी। मगर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में विधानसभा चुनाव की वजह से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। मतदान संपन्न होने के बाद अब 17 फरवरी से बरेली के सभी शिक्षण संस्थान में नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन की ओर से जारी सूचना के अनुसार बरेली शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए बरेली कॉलेज मैदान से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई थी। लिहाजा कॉलेज में 11 फरवरी से ही शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया था। 14 को मतदान के चलते अवकाश रहा। 15 को हजरत अली के जन्मदिन की वजह से सार्वजनिक अवकाश रहा। 16 जनवरी को संत रविदास जयंती का अवकाश रहेगा। कॉलेज के सभी पाठ्यक्रमों में नियमित पठन पाठन का कार्य 17 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में वोकेशनल विषय (माइनर-2) की कक्षाओं का शेड्यूल जारी हुआ है। 20 फरवरी से दोपहर दो से तीन बजे तक नए परीक्षा भवन में विषयवार कक्षाएं चलेंगी। सोमवार को एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन, मैनेजमेंट, मंगलवार को एमएस ऑफिस अप्लीकेशन सिलेबस, बुधवार को रिसर्च सर्वे, बृहस्पतिवार को फंक्शनल इंग्लिश, शुक्रवार को व्यावहारिक हिंदी की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed