{"_id":"5eb9a2e38ebc3e90571a3902","slug":"to-start-sewer-line-consturction-bareilly-news-bly405538338","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र भेज ठेका कंपनी को सीवर ट्रंक लाइन का काम जल्द शुरू कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र भेज ठेका कंपनी को सीवर ट्रंक लाइन का काम जल्द शुरू कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद जल निगम सीवर ट्रंक लाइन का काम शुरू कराने के लिए गंभीर हो गया है। जल निगम के अफसरों ने सोमवार को गाजियाबाद की ठेका कंपनी को पत्र लिखा और आड़े हाथों लेते हुए जल्द काम शुरू कराने को कहा है। इसके लिए स्थानीय मजदूर और स्थानीय तकनीकी जानकारों की व्यवस्था करने को कहा गया है। ठेका कंपनी ने भी जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही है।
पिछले दिनों गाजियाबाद की ठेका कंपनी ने लॉक़डाउन में श्रमिक न मिलने पर काम शुरू करने से इंकार कर दिया था। इस जिलाधिकारी ने जल निगम के अफसरों से नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर कंपनी स्थानीय मजदूरों से काम नहीं कराती तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। जिलाधिकारी के इस निर्देश पर जल निगम अधिकारियों ने एक बार फिर ठेका कंपनी को सख्त लहजे में पत्र लिखकर कहा है कि मजदूरों का बहाना अब नहीं चलेगा। कंपनी को स्थानीय स्तर पर ही मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था कर काम को दोबारा शुरू कराना होगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि कंपनी को साफ लहजे में बता दिया गया है कि वह काम को जल्द से जल्द शुरू कराए। इस संबंध में ठेका कंपनी की मदद भी की जाएगी। स्थानीय स्तर पर मजदूर और तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि जल निगम ने कई कार्य शुरू कर दिए हैं, जिसमें स्थानीय मजदूरों की मदद ली जा रही है।