फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tips to start a startup, promise of cooperation

स्टार्टअप शुरू करने को दिए टिप्स, सहयोग का वादा

Fri, 26 Feb 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tips to start a startup, promise of cooperation
MJP Rohilkhand university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कंसल्टेंसी सेल एवं रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। ‘इंस्टेंट ऑफ रिसर्च मैनेजमेंट’ और ‘की ट्रेंड्स एंड इंडस्ट्री रिसर्च’ विषय पर आयोजित इस वेबिनार में स्टार्टअप शुरू करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

वेबिनार का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में नमन के साथ हुआ। इस दौरान कंसल्टेंसी सेल की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर तूलिका सक्सेना ने बताया कि हम आज के युग में किस प्रकार सीमित संसाधनों में अधिकतम क्षमता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंसेल्टेंसी सेल एवं इंक्यूबेशन सेल स्टार्टअप शुरू कर रहे लोगों का अधिकतम सहयोग करेगा। प्रमुख वक्ता प्रोफेसर अमित शुक्ला ने अपने वक्तव्य में स्टार्टअप, स्किल इंडिया और अभ्युदय योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें स्वयं को पहचानना होता है और फिर अपनी पूरी ऊर्जा के साथ मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त करना होता है। उद्यमी आकृति बंसल गोयल ने अपने द्वारा स्थापित उद्यम का उदाहरण और अपने अनुभवों को साझा किया। कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि संसाधन किसी भी क्षेत्र में प्रगति का आधार होता है, चाहे वह प्राकृतिक संसाधन हो, मानवीय संसाधन हो या पूंजीगत हो। इस दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संचालन डॉ. रुचि द्विवेदी ने किया और अश्वनी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तकनीकी संचालन में बाला प्रताप सिंह, राशि, ऋषभ, गीतिका, आदित्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed