फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetable of regular train between Kathgodam-Subedaranaganj fixed

Bareilly News: काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन की समय सारिणी तय

Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Timetable of regular train between Kathgodam-Subedaranaganj fixed
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसकी समय सारिणी तैयार कर ली गई है। संचालन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है। यह ट्रेन काठगोदाम से बदायूं, कानपुर होते हुए चलाई जाएगी। काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच यह ट्रेन 648 किमी की दूरी औसतन 13 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन

14122 काठगोदाम-सूबेदारानागंज एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे काठगोदाम से चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, बहेड़ी होते हुए 11:50 बजे इज्जतनगर, दोपहर 12:05 बजे बरेली सिटी, 12:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 1:10 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर होते हुए रात 10:35 बजे सूबेदारानागंज पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 14121 सूबेदारानागंज-काठगोदाम विशेष ट्रेन सुबह 5:30 बजे सूबेदारानागंज से चलने के बाद दोपहर 2:10 बजे बदायूं, 3:07 बजे बरेली जंक्शन, 3:20 बजे बरेली सिटी जंक्शन, 3:40 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर से बरेली के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन : जितिन
पूरनपुर (पीलीभीत)। एक बरातघर में हुए आशा सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद ने कहा कि शीघ्र ही बरेली के लिए सीधी ट्रेन चलवाई जाएगी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़वाने के लिए प्रयास करने की बात भी कही। समारोह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को प्रेशर कुकर बांटे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed