फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetable of eight special trains passing through Bareilly released

Bareilly News: बरेली होकर गुजरने वाली आठ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Timetable of eight special trains passing through Bareilly released
बरेली। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई। इस बार 19 से 22 अक्तूबर तक दीपावली और 25 से 28 अक्तूबर तक छठ पूजा है। दोनों त्योहारों के लिए बुकिंग खुलते ही नियमित गाड़ियों में नो रूम की स्थिति हो जा रही है। ऐसे में रेलवे ने अभी से विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन विशेष गाड़ियों का होगा संचालन
- 04608 अमृतसर-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8:40 बजे अमृतसर से चलने के बाद शाम 7:30 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 04607 छपरा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे छपरा से चलने के बाद रात 1:05 बजे बरेली आएगी। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04008 आनंद विहार-जोगबनी त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद दोपहर 1:40 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे जोगबनी पहुंचेगी।
- 04007 जोगबनी-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:30 बजे जोगबनी से चलने के बाद सोमवार रात 9:08 बजे बरेली आएगी। मंगलवार रात 2:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- 04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:15 बजे 04604 कटड़ा से चलने के बाद जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी। लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- 04603 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 23 दिसंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे वाराणसी से चलने के बाद दोपहर 2:27 बजे बरेली आएगी। अगले दिन तड़के छह बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
- 04606 जम्मूतवी-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 6:20 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद पठानकोट, जालंधर, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए शाम 7:34 बजे बरेली आएगी। सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, सहरसा होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे बरौनी पहुंचेगी।

- 04605 बरौनी-जम्मूतवी त्योहार विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजे बरौनी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:32 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 10:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed