फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time taken to solve Genetics and Case Study based questions

Bareilly News: जेनेटिक्स व केस स्टडी आधारित प्रश्नों को हल करने में लगा समय

Wed, 26 Mar 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Time taken to solve Genetics and Case Study based questions
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को 12वीं की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। यह परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 2311 में से 2279 उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र से बाहर निकलते हुए छात्र- छात्राओं की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न सामान्य थे। परीक्षा में आरबीसी, क्रोमोसोम, बैक्टीरिया, डीएनए से संबंधित कई सवाल आए थे। इसमें ग्राफ, डायग्राम, टेबल बनाने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। कुछ विद्यार्थियों ने विषय को रुचिकर बताते हुए अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई है। बताया कि परीक्षा में जेनेटिक्स व केस स्टडी आधारित प्रश्न को समझने के लिए दो से तीन बार पढ़ना पड़ा। संवाद
विज्ञापन



--
- परीक्षा अच्छी गई और प्रश्न पत्र में आए सवाल भी सरल थे। अगर मूल्यांकन अच्छे से हुआ तो 75 - 80 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है।- नवजोत कौर

- सरल सवालों को हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा और परीक्षा समय से पहले ही पूरी हो गई। - यशस्वी कुमार

- परीक्षा को लेकर शुरुआत से ही तैयारी कर रखी थी, इसलिए कोई समस्या नहीं हुई। - अनिका वर्मा

- सभी प्रश्न पढ़े हुए टॉपिक से आए थे। प्रश्न पत्र में पूछे गए कुछ सवालों में अधिक समय लगा लेकिन अंत तक सभी सवालों को हल कर लिया। - आलोक गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed