Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time table of four more festival special trains via Bareilly released

Bareilly News: बरेली होेते हुए चार और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी

Wed, 28 Aug 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Time table of four more festival special trains via Bareilly released
नहीं होगी समस्या, अब तक 18 त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा
विज्ञापन

बरेली। अगले दो महीने नवरात्र, दशहरा, दिवाली, भैयादूज, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार-मऊ और गोरखपुर-अमृतसर के बीच चार और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर की है। इससे पहले बरेली होते हुए 14 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की जा चुकी है।
- 05301 मऊ-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह चार बजे चलकर दोपहर 3:35 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए रात 8:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05302 आनंद विहार-मऊ त्येाहार विशेष ट्रेन 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से रात 12:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:02 बजे बरेली आएगी और शाम 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 05005 गोरखपुर-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे चलने के बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 8:55 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05006 अमृतसर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद रात 11:14 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे गोरखपुर पहुुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed