{"_id":"65de58355ff1dac66d03dda4","slug":"time-management-was-a-challenge-in-chemistry-exam-bareilly-news-c-4-noi1138-352895-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में समय प्रबंधन की रही चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में समय प्रबंधन की रही चुनौती
Wed, 28 Feb 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से मंगलवार को जिले के 22 केंद्रों पर 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 4,932 परीक्षार्थियों में से 4,850 उपस्थित रहे। 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने मिले-जुले रुझान साझा किए। किसी ने इसे औसत तो किसी ने कठिन बताया। समय प्रबंधन की चुनौती को लगभग सभी विद्यार्थियों ने स्वीकार किया। कुल मिलाकर रसायन विज्ञान का पेपर परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। बुधवार को विशप कॉनरॉड और बाल विद्या पीठ में दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। 10वीं के विद्यार्थी हेल्थ केयर और 12वीं के विद्यार्थी फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट विषय की परीक्षा देंगे।
जितना आ रहा था, उतना हल किया
प्रश्नपत्र देखकर ही अनुमान लग गया था कि यह आसान नहीं है। जितना आ रहा था, उतना हल किया है। - मनमोहन राम
पेपर ठीक था। शुरुआत में समय प्रबंधन पर ध्यान नहीं गया। बाद में समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया। - सिद्धार्थ
सवाल ठीक थे, लेकिन थोड़े उलझाऊ रहे। पेपर समय से हल हो गया, यह बड़ी बात है। ठीक ही हुआ है। - समीर
विज्ञापन
जितना आ रहा था, उतना हल किया
प्रश्नपत्र देखकर ही अनुमान लग गया था कि यह आसान नहीं है। जितना आ रहा था, उतना हल किया है। - मनमोहन राम
पेपर ठीक था। शुरुआत में समय प्रबंधन पर ध्यान नहीं गया। बाद में समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया। - सिद्धार्थ
सवाल ठीक थे, लेकिन थोड़े उलझाऊ रहे। पेपर समय से हल हो गया, यह बड़ी बात है। ठीक ही हुआ है। - समीर