फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tilted electric poles are dangerous, electricity corporation is waiting for an accident.

Bareilly News: झुके बिजली के खंभे खतरनाक, बिजली निगम को हादसे का इंतजार

Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tilted electric poles are dangerous, electricity corporation is waiting for an accident.
नवाबगंज में जर्जर हालत में बिजली के खंभे। संवाद
शिकायत के बाद भी बेपरवाही जारी, नहीं बदले जा रहे खंभे, लोगों को हादसे का सता रहा डर
विज्ञापन



मीरगंज / नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे झुके हैं, लेकिन जानकारी में आने के बाद भी बिजली निगम के अफसर इसे बदलवा नहीं रहे हैं। शिकायत के बाद भी बेपरवाही जारी है। इससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है।

नथपुरा रोड पर लंबे समय से झांक रहा खंभा

मीरगंज। शेखूपुरा नथपुरा रोड पर 11 हजार वोल्टेज लाइन का बिजली खंभा लंबे समय से झांक रहा है। खंभे के झुकने से तार नीचे आ गए हैं। थोड़ी सी आंधी या बारिश में यह कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि रोज इसी रास्ते से सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन गुजरते हैं, जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि विभाग तब हरकत में आता है, जब हादसा हो जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी बिजली का खंभा नहीं बदला गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जेई करुणेश मिश्रा ने कहा कि खंभा बदलने का कार्य उनकी जानकारी में है। निगम की तरफ से जल्द ही इसे बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--



जर्जर खंभों और लाइनों पर दौड़ रही बिजली

नवाबगंज। कस्बे में जर्जर पोल और लाइनों के सहारे बिजली सरपट दौड़ रही है, लेकिन जर्जर पोल और लाइन कब मौत बन कर राहगीरों के ऊपर गिर पड़े। यह कोई नहीं जानता। कस्बे में खड़े जर्जर पोल और लाइनों को हटाने के लिए नगरपालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग कर चुकी है। कस्बे के मुख्य मार्ग और बिजौरिया मार्ग पर लगे विद्युत खंभों की हालत बहुत ही दयनीय है। बिजौरिया रोड पर हनुमान मंदिर के पास खंभे को वेल्डिंग कर खड़ा कर दिया गया। विभाग ने खंभों को वेल्डिंग कर जोड़ दिया है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ।

---

जर्जर खंभे को बदलने के लिए एस्टीमेंट बनता है, लेकिन विभाग की ओर से धनराशि उपलब्ध होने में देरी लगती है, तब तक हादसों को रोकने के लिए खंभों पर वेल्डिंग कराकर रोकना पड़ता है। उपभोक्ता समय से भुगतान नहीं करते हैं। कराेड़ों रुपये का बकाया है। फिर भी प्रयास रहता है कि व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
-राजेंद्र सिंह, एसडीओ, नवाबगंज
--
अलीगंज में जर्जर खंभों से हादसे की आशंका
अलीगंज। कस्बा और आसपास जगह-जगह सड़कों के किनारे लगे जर्जर और क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे देखे जा सकते हैं, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। इन खंभों में करंट फैलने से पिछले कुछ दिनों में चार से पांच निराश्रित गोवंशों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे लगातार बिजली निगम को अवगत करा रहे हैं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले माह विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम को सूचना दी थी, लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही जारी है। हिंदूवादी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि खतरनाक खंभों को बदला या दुरुस्त नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

नवाबगंज में जर्जर हालत में बिजली के खंभे। संवाद

नवाबगंज में जर्जर हालत में बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed